कजरी लोकगायन कार्यशाला के प्रशिक्षक होंगे दिग्विजय मौर्या।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज
उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के सौजन्य से प्रदेश की लोककला एवं लोकविधा को संरक्षण एवं संवर्धन प्रदान करनें के लिए राम नारायण फूल बदन इंटर कालेज भागाटार ,मिठौरा बाजार में दिनाँक 28 जुलाई से 4 अगस्त तक दिन में 1 से 2 बजे तक कजरी गायन कार्यशाला का आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा किया गया है।जिससे बच्चों के अंदर पढ़ाई लिखाई के साथ साथ अपनीं सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजने एवं समझने का अवसर प्राप्त होगा।सृजन सृंखला का आयोजन प्रदेश के प्रत्येक जनपद में किया जा रहा है। इस कार्यशाला के लिए महराजगंज के लोकगायक दिग्विजय मौर्या को प्रशिक्षक के रूप में संस्कृति विभाग द्वारा चुना गया है।
सृजन कजरी गायन कार्यशाला के महराजगंज जनपद को चुनें जानें पर अंतरराष्ट्रीय लोकगायक राकेश उपाध्याय ने हर्ष व्यक्त किया है।उन्होंने इस कार्यशाला की सफलता हेतु प्रशिक्षक के रूप में चयनित दिग्विजय मौर्या एवं विद्यालय परिवार को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।



