उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

रेलवे ढाले की बैरिकेटिंग से टकराकर घायल हुए व्यक्तियों की मौत।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रात्रि लगभग 07:30 बजे मोटरसाइकिल संख्या UP56AY6080 अनियंत्रित होकर रेलवे ढाला धानी रोड बृजमनगंज में रोड किनारे बनी बैरीकेटिंग से टकरा गई। उस पर सवार दो व्यक्ति शिवकुमार पुत्र सोमन निवासी सिकंदराजीतपुर थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज एवं कौशलेंद्र पुत्र श्रीकांत निवासी मोगलहां थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल सीएचसी बृजमनगंज पहुंचाया गया । जहां प्राथमिक इलाज के उपरांत दोनों को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया । जहां इलाज के दौरान आज दिनांक 30.08.2025 को सुबह दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई । उपरोक्त दोनों व्यक्ति रिश्ते में साले बहनोई थे जिनका पंचायतनामा व पोस्टमार्टम संबंधित थाने से कराया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!