कोल्हुई कस्बे में सार्वजनिक शौचालय न होने से जनता की बढ़ रही परेशानी।
वित्त राज्य मंत्री को ज्ञापन देकर सार्वजनिक शौचालय का किया मांग।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, बृजमनगंज महराजगंज।
व्यापार मंडल अध्यक्ष ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को ज्ञापन सौंपकर कस्बे में सार्वजनिक शौचालय की मांग की है। कोल्हुई कस्बा व्यापारिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां न सिर्फ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बल्कि नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही के बावजूद कस्बे में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था न होना व्यापारियों और आम जनता के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है।उक्त समस्या को गंभीरता से उठाते हुए कोल्हुई व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल ने वित्त राज्य मंत्री एवं सांसद महराजगंज को पत्र देकर मुख्य तिराहे पर सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने की मांग की है। जिससे व्यापारियों सहित आमजनमानस को राहत मिल सके। इस दौरान उन्होंने कस्बे के एक व्यापारी नंदलाल कसौधन के घर के सामने लगे 400 केवी का बिजली ट्रांसफार्मर भी हटवाने का मांग किया है। जिससे परिवार अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। वित्त राज्य मंत्री ने समस्या का निस्तारण हेतु आश्वाशन दिया है।



